उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने ‘एलिवेट’ की शुरुआत की

इंडस्ट्री में अपने तरह का पहला, क्रांतिकारी हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट

लखनऊ :  आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने अपने क्रांतिकारी हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट, ‘एलिवेट’ के लॉन्च की घोषणा की है। एआई से संचालित अपनी तरह का पहला हेल्थ प्रोडक्ट लेटेस्ट सुविधाओं और ऐड-ऑन से भरा हुआ है, जो गतिशील जीवनशैली, अनचाही मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति और इलाज में खर्च की बढ़ती लागत की जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग अलग ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार समाधान प्रदान करता है। कंपनी द्वारा किया गया यह यह महत्वपूर्ण लॉन्च अपने ग्राहकों को अनूठा मूल्य प्रदान करने वाली इंश्योरेंस इंडस्ट्री में तेजी से प्रगति के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

इनफिनिट एश्योरेंस : यह जम्प-स्टार्ट ऐड-ऑन अस्थमा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर हाइपरलिपिडेमिया और मोटापे जैसी पहले से मौजूद बीमारियों से पीड़ित लोगों को 3 साल की वेटिंग पीरियड के इंडस्ट्री मानदंडों के विपरीत 30वें दिन के बाद ही पॉलिसी से लाभ उठाना शुरू करने में सक्षम बनाता है।
एआई की ताकत का लाभ उठाते हुए, ‘एलिवेट’ बेहतर कवरेज की सिफारिशें देने के लिए ग्राहकों के इनपुट को सही से समझाता है, साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि हर पॉलिसी, ग्राहकों की आवश्यकताओं के लिए विशेष रूप से अनुकूल हो। हेल्थ इंश्योरेंस के लिए खास फोकस व्यक्तिगत स्वास्थ्य और वित्तीय विचारों को पूरा करते हुए व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे यह ग्राहकों की आवश्यकताओं के प्रति अधिक अनुकूल और उत्तरदायी बन जाता है।

प्रिया देशमुख, हेड – हेल्थ प्रोडक्ट, आपरेशंस एंड सर्विसेज, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का कहना है कि “एलिवेट”, हेल्थ इंश्योरेंस में एक नए युग का प्रतिनिधित्व करता है, जहां इनोवेशन और कस्टमर फोकस साथ-साथ चलते हैं। एआई की ताकत का उपयोग करके, हमने एक ऐसा प्रोडक्ट तैयार किया है, जो हर व्यक्ति की खास जरूरतों के अनुरूप है, जिससे ग्राहकों द्वारा इसे अपनाया जाना आसान है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button