उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार ने ताज़ा खबर सीजन 2 का टीज़र जारी किया, यह शो 27 सितंबर 2024 को रिलीज हो रहा है

मुंबई : जब मौत को एकदम करीब से देखोगे तो पूरी लाइफ का हाईलाइट दिख जाएगा। आगामी एक्‍शन-ड्रामा हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स ताज़ा खबर में वस्‍या की किस्‍मत एक नया मोड़ लेने वाली है और फिर उसके नये सफर की शुरूआत होगी। किस्‍मत वस्‍या की जिन्‍दगी को बदलकर रख देती है और वह अपनी रहस्‍यमयी शक्ति से सबको चौंकाने के लिए तैयार है। वह अपने प्रियजनों से सम्‍बंध तोड़कर अपनी जिन्‍दगी को दांव पर लगा देता है। बहु प्रतीक्षित सीरीज में से एक ताज़ा खबर सीजन 2 वापस आ गया है और 27 सितंबर 2024 से सिर्फ डिज्‍नी + हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होगी।

बीबी की वाइन्‍स प्रोडक्‍शंस के बैनर तले रोहित राज और भुवन बम द्वारा निर्मित इस सीरीज के निर्देशक हैं हिमांक गौड़ और इसे हुसैन और अब्‍बास दलाल की जोड़ी ने लिखा है। इसमें सोशल मीडिया सेंसेशन भुवन बम के साथ-साथ श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, शिल्‍पा शुक्‍ला, प्रथमेश परब, नित्‍या माथुर आदि की महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं हैं।
वसंत गावडे की भूमिका निभा रहे सेंसेशनल कंटेन्‍ट क्रियेटर, एक्‍टर और प्रोड्यूसर भुवन बम ने कहा, ‘‘ताज़ा खबर सिर्फ एक सीरीज नहीं है, इसमें मेरी जिन्‍दगी की तस्‍वीर है। वस्‍या का किरदार मैंने आसानी से निभाया, क्‍योंकि कहानी के ज्‍यादातर हिस्‍सों में वह मेरा आईना है। सितारों तक पहुँचने की महत्‍वाकांक्षा और बेहतर जिन्‍दगी जीने तथा अपने परिवार की पूरी मदद करने का उत्‍साह मेरे ही सपनों की तरह है। डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर वसंत गावडे को दर्शकों ने जो प्‍यार दिया है, उसका मैं बहुत आभारी हूँ। इस बार दर्शक मेरे किरदार की नई पेचीदगी देखेंगे और इसका मुझे बेसब्री से इंतजार है।’’
निर्माता रोहित राज ने कहा, ‘‘हमारे काम को मिले इतने प्‍यार से हम बहुत खुश हैं। मैंने ताज़ा खबर को हमेशा फर्श से अर्श तक के सफर के तौर पर देखा है, लेकिन इस सफर में एक ट्विस्‍ट और मुंबई वाला तड़का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button