उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी व प्रान्तीय उपाध्यक्ष जगदीश निगम ने दी शासन को चेतावनी

मांगों पर सकारात्मक निर्णय ना होने पर 18 सितंबर को राजधानी में गाँधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन करेंगे पूरे प्रदेश के कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी व प्रान्तीय उपाध्यक्ष जगदीश निगम ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनिल कुमार (आईएएस) से उनके कार्यालय कक्ष में भेँट करके उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया ।

तत्पश्चात प्रभारी अधिकारी अनुभाग-12 प्रमोद पाण्डे  के साथ संघ की 22 सूत्रीय मांगों व अन्य कर्मचारी समस्याओं पर वार्ता की गयी । वार्ता के दौरान उक्त दोनों पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि 13 सितम्बर 2024 तक यदि संघ की मांगों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक परिणाम नहीं आते हैं तो 18 सितम्बर 2024 को महात्मा गांधी प्रतिमा हजरतगंज लखनऊ में पूरे प्रदेश के कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button