उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निस्वार्थ भाव से चलने वाले संगठन बहुत आगे बढ़ते हैं – सुरेश खन्ना

व्यापारी को IAS जैसा सम्मान दिलाना संकल्प : संदीप बंसल

प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित हुआ 31 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम

लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के 31 में स्थापना दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा की जो संगठन ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से काम करते हैं वह बहुत आगे बढ़ते हैं और उसे संगठन से जुड़े वर्ग की समस्त समस्याओं का निराकरण तेजी से होता है।
आज लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में सैकड़ो व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश में 29 जून भामाशाह जी की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित करने के लिए वित्त मंत्री का जोरदार अभिनंदन स्वागत किया
सुरेश खन्ना ने कहा कि व्यापारीयो के बिना सामाजिक ताना-बाना नहीं चल सकता और इसमें भी कोई दो मत नहीं है कि जैसे-जैसे व्यापारियों की तमाम समस्याओं का समाधान होगा वैसे-वैसे देश और प्रदेश में खुशहाली बढ़ेगी।

इससे पूर्व अपने संबोधन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने उत्तर प्रदेश के संपूर्ण व्यापारी जगत की तरफ से सुरेश खन्ना का आभार व्यक्त किया और कहा कि व्यापारी समाज के लिए यह अब स्वतंत्रता का दिन है जब उसको जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है अब व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ और अधिक प्रभावित होकर के कम करें इसका भी प्रयास मंत्री जी को करना पड़ेगा।

संदीप बंसल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित व्यापारी समाज सरकारों से सुरक्षा और सम्मान की अपेक्षा करता है और यह बात मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जिस देश में व्यापारी को समुचित सम्मान मिलता है वह देश और वह राज्य स्वत अग्रिम पंक्ति में आकर के खड़ा हो जाता है जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश में हो चुकी है और उनको उम्मीद है की आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अग्रिम पंक्ति में आकर के खड़ा हो जाएगा।

संदीप बंसल ने कहा कि जीएसटी से संबंधित समस्त समस्याओं को निराकरण होना चाहिए शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की तरह व्यापारी समाज को विधान परिषद में चुनकर के भेजा जाना चाहिए व्यापारियों के लिए पेंशन योजना प्रारंभ होनी चाहिए व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए इसके अतिरिक्त कोई देवी आपदा यदि व्यापारी पर आती है तो उसकी सरकार के द्वारा मुआवजा मिलना चाहिए जरूरतमंद व्यापारियों को आत्म सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस भी प्राथमिकता पर निग्रत किए जाने चाहिए।

लखनऊ में सम्मानित होने वाले विशिष्ट महानुभावों में प्रमुख सर्राफा व्यापारी एवं योगाचार्य आध्यात्मिक जैन, कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक गर्ग, लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट के हंसराज जैन,  अनिल जी विभाग पचारक,  आदित्य नारायण दास पचारक इस्क ओम प्रकाश पांडे विक्रमादित्य सेवा संस्थान,  रमेश सिंह कोरियर कंप्यूटर संगठन हजरतगंज,  शशाक कुमार स्ट्राकाट, डॉ संजय गुप्ता रेडियो डायग्नोस्टिक, सुनील गुप्ता गोसाईगंज अध्यक्ष,  रीता सिंह सरल केयर फाउंडेशन,  नीरज अरोरा व्यापारी (सर्वोदय साहित्य प्रकाश), सनोज गुप्ता संस्थापक सदस्य  सत्येंद्र भावनानी समाजसेवी (अवध हॉस्पिटल)  सोनिया (गिफ्टिंग ऑर्गेनिक प्लांट)  झबलू गुप्ता, अनिल अवस्थी बाबा, कल्याण करोति डॉक्टर राजेश तिवारी,  सुरभि टंडन कथक नृत्यकीय,  रविंद्र तिवारी है।

आज के भव्य कार्यक्रम मे उपस्थित होने वाले प्रमुख पदाधिकारी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, सगठन के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश के संरक्षक सुरेश अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजीव बंसल, महिला की प्रदेश की महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश की अध्यक्षा अनीता जायसवाल, नगर अध्यक्ष कंजरा निगम, समारोह का संचालन करने वाले युवा के महानगर के अध्यक्ष अश्वन वर्मा, लखनऊ के वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़ महामंत्री दीपेश गुप्ता अनुज गौतम हरीश मालानी राजीव अरोड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंघल, मुकेश कुमार नाग, विनय अग्रवाल, महेश राठौर, अमरनाथ चौधरी, जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, महामंत्री सनत गुप्ता,सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल,नितिन श्याम अग्रवाल,कमल गुलाटी,जय, असीम चंदा सहित सेकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button