उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोजगार व स्वरोजगार से संबंधित डाटा की प्रविष्टि rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध प्रारूप पर की जाय : अनिल कुमार

जनपद स्तर पर प्रत्येक माह की सूचना आगामी माह की 5 तारीख तक प्रविष्टि कर दी जाय

लखनऊ : प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव, अनिल कुमार ने कहा कि रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से रोजगार/स्वरोजगार के विशेष अवसर सृजन किये जाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘मिशन रोजगार‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। मिशन रोजगार अभियान का संचालन श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत गठित उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन रोजगार) आयोग के अन्तर्गत किया जाना है। उन्होंने कहा कि रोजगार व स्वरोजगार से संबंधित डाटा की प्रविष्टि पूर्व में सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर की जा रही थी, जिसे अब सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध प्रारूप पर की जाएगी।

प्रमुख सचिव विधान भवन स्थित तिलक हॉल में सेवायोजन विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जनपद स्तर पर प्रत्येक माह की सूचना आगामी माह की 5 तारीख तक प्रविष्टि कर दी जाय, जिससे प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ‘‘मिशन रोजगार‘‘ अभियान पूरी तरह से सफल बनाया जा सके।  मुख्यमंत्री जी ने युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर सृजित करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष सचिव,  कुणाल सिल्कू ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा सेेवायोजन विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप पर अपनी सूचनाएं समय से अद्यतन की जाय, जिससे विभागों में संचालित योजनाओं के माध्यम मे रोजगार/स्वरोजगार प्राप्त लाभार्थी की जानकारी आवश्यक होने पर सरकार को उपलब्ध करायी जा सके।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक  नेहा प्रकाश ने कहा कि एकीकृत पोर्टल पर जनपद स्तर पर प्रत्येक माह की सूचना ससमय प्रविष्टि कर दी जाय, जिससे आवश्यकता पड़ने पर यह पता लग सके कि इस वित्तीय वर्ष कितने रोजगार दिए गए। इस सम्बन्ध में पूर्व में जारी शासनादेश में दी गयी व्यवस्थानुसार कार्य-योजना बनाते समय विभिन्न विभागों द्वारा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाये जाने वाली सभी योजनाओं में सृजित होने वाले रोजगार के लक्ष्य तथा उनके समक्ष प्राप्ति तथा ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जागरुकता उत्पन्न किये जाने वाले कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण दिया जाय।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अपर निदेशक,  पी.के. पुण्डीर ने बताया कि आई.जी.आर.एस. हेतु नोडल अधिकारी ही मिशन रोजगार के लिए शासन/निदेशालय/जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे।
बैठक में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button