उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिला श्रम बंधु की बैठक में ट्रेड यूनियन नेताओं ने श्रमिकों को न्याय मिलने में हो रही देरी पर जताया आक्रोश

ग्रेटर नोएडा :  जिला श्रम बंधु की बैठक जिला कलेक्ट सभागार सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर आज संपन्न हुई बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की शिकायतों के समाधान में हो रही देरी की वजह से न्याय मिलने में हो रही दिक्कतों व जिन श्रमिकों के केशों में सुनवाई के बाद रिकवरी जारी हो चुकी है लेकिन उक्त की वसूली में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया।

साथ ही श्रम कानूनों को शक्ति से लागू करवाने पर जोर दिया गया, ईएसआई अस्पताल में व्याप्त अनियमिताओं और श्रमिकों को उचित इलाज नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से बैठक में उठाया गया।

बैठक में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम एफ आर अतुल जी, अपर श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर  सरजू राम, सहायक श्रमायुक्त  सुभाष यादव ने श्रम बंधु के सदस्यों को आश्वासन दिया की बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई कर समाधान किया जाएगा।

बैठक में सीटू जिला महासचिव रामसागर, सचिव राम स्वारथ, नरेंद्र पांडे, जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, एचएमएस नेता आर पी सिंह चौहान, एटक नेता मोहम्मद नईम, एक्टू नेता अमर सिंह, बीएमएस नेता सुरेंद्र प्रजापति आदि ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button