उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक 27 जुलाई से जोधपुर में, अनेक ज्वलंत विषयों पर होगी चर्चा : बजरंग बागड़ा

जोधपुर।  विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार 27 जुलाई से जोधपुर में प्रारंभ हो रही है। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने बताया कि बैठक में धर्मांतरण पर रोक, मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, जनसंख्या असंतुलन, स्वरोजगार, स्वावलंबन, सेवा, समरसता, गौरक्षा, शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता की प्रगति की समीक्षा तथा कुम्भ की तैयारियों के साथ महिला सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन व हिन्दू जीवन मूल्यों पर निरंतर होते आघातों के विषय में चर्चा किये जाने की संभावना है।

शुक्रवार को यहाँ एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप महामंत्री ने कहा कि बैठक में, संगठन की दृष्टि से बने, देशभर के सभी 45 प्रांतों से विहिप, बजरंगदल, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति से जुड़े लगभग 340 केन्द्रीय, प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी अपेक्षित हैं। जोधपुर शहर के रातानाड़ा रोड स्थित माहेश्वरी जन उपयोगी भवन में आयोजित इस बैठक में भारत के बाहर के देशों से भी परिषद के दर्जन भर पदाधिकारी भाग लेंगे। आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना को 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में विहिप के षष्टिपूर्ति वर्ष के समापन कार्यक्रमों की कार्ययोजना भी इस बैठक में बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button