जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह के असामयिक एवं आकस्मिक निधन पर पार्टी के उ.प्र. अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

लखनऊ : बिहार राज्य निवासी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह के असामयिक एवं आकस्मिक निधन पर जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा है कि राजीव रंजन कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके असामयिक निधन से बिहार के राजनीतिक , सामाजिक क्षेत्र में एवं हमारी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई हो पाना असम्भव है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस महान दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि राजीव रंजन सिंह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत ही आत्मीय एवं विश्वास पात्र थे।


