कोटला मुबारकपुर में पिछले दो सालों से हो रहे जलजमाव पर केजरीवाल सरकार ने नहीं किया कोई काम : दिल्ली भाजपा

नई दिल्ली : कोटला मुबारकपुर में लगातार पिछले 2 सालों से दैनिक जलजमाव का संकट बना हुआ है लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा विधायक मदनलाल से शिकायतों के बावजूद भी इस पर किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता श्री नीरज बसोया ने दिल्ली उच्च न्यायालय में इस विषय के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
न्यायालय ने पूरे मामले में दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस जारी किया है जिसमें साफ तौर पर लिखा गया कि जलबोर्ड इस पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा कर तीन हफ्तों के अंदर जवाब दें।
इस पूरे मामले में पूर्व विधायक श्री नीरज बसोया ने कहा कि दिल्ली में जल जमाव की समस्या पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा हो गई है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि केजरीवाल सरकार ने ना तो नालों की सफाई कराने की जहमत उठाई और ना ही किसी भी प्रकार की रणनीति बनाई।
श्री बसोया ने कहा कि दिल्ली सरकार जो सिर्फ जलबोर्ड से लेकर हर विभाग में सिर्फ घोटाला हो रहा है। आम आदमी पार्टी और उसके विधायक कोई काम नहीं कर रहे हैं। सिर्फ एक किलोमीटर की सीवर लाइन डलने के लिए लोग लगातार परेशान हो रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार दिल्ली को डुबोने और उसके खजाने को लूटने में लगी हुई है चाहे दिल्ली की जनता को किसी भी परेशानियों का सामना करना पड़े।


