वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित आय हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सराहनीय प्रदर्शन के लिए उपाध्यक्ष , हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण सम्मानित

लखनऊ : अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ.प्र. शासन की अध्यक्षता में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नियंत्रणाधीन उत्तर प्रदेश के विभिन्न अभिकरणों की आवास एवं विकास परिषद के लखनऊ स्थित मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित आय के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सराहनीय प्रदर्शन करने के लिये उपाध्यक्ष , हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण को अपर मुख्य सचिव , आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपाध्यक्ष , हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण एवं उनकी टीम द्वारा अत्यन्त निष्ठा एवं लगन से किये गये उक्त कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की गई।

ज्ञातव्य हो कि डा. नितिन गौड़, उपाध्यक्ष द्वारा माह सितम्बर 2023 में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण में कार्यभार सम्भालते के उपरान्त लिये गये त्वरित निर्णयों एवं प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्ठा एवं लगन के साथ कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किये जाने के फलस्वरूप प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 15,153.14 लाख की आय अर्जित की गई, जो विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अर्जित आय रू. 10,367.37 लाख के सापेक्ष 46.16 प्रतिशत अधिक थी, जिसकी शासन द्वारा प्रशंसा की गई तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।






