उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जीएसटी की कमियां दूर कराए व्यापारी को मुख्य भूमिका में लाने की जिम्मेदारी हमारी : संदीप बंसल

लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक 9 सदस्य शिष्य मंडल उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर आयुक्त नितिन बंसल से मिला.

व्यापारियों ने वाणिज्य कर आयुक्त नितिन बंसल का स्वागत करते हुए उनसे जीएसटी की कमियों को दूर करने का आग्रह किया संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी वर्ग का कोई व्यक्ति आयुक्त के पद पर आया है हम सभी यह उम्मीद करेंगे कि जीएसटी की जितनी भी कमियां हैं उन सभी को दूर करने में उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग अहम भूमिका का निर्वहन करेगा उन्होंने व्यापारी कल्याण दिवस को और बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए कुछ सुझाव आयुक्त को दिए जिसमें अधिक प्रतिष्ठानों वाला एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में विविध व्यापार करने वाला महिला उद्यमी व्यापारी सर्वाधिक रोजगार देने वाला एक जनपद एक उत्पाद की श्रेणी में आने वाला को भी सम्मानित किए जाने का सुझाव दिया.
संदीप बंसल ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर की 53 वीं बैठक में लिए गए निर्णय का शासनादेश तुरंत अमल में लाया जाए जो भी नोटिस जारी हुए हैं उन सबको रद्द करते हुए व्यापारियों का जमा ब्याज उनको वापस लौटाया जाए कोई भी अधिकारी यदि अनावश्यक नोटिस जारी कर रहा है तो उसके खिलाफ दंडावात्मक कार्रवाई की जाए विधानसभा वार कैंप लगवाए जाएं इसकी सूचना सभी क्षेत्रीय व्यापार मंडलों को दी जाए.
40 लाख से नीचे का व्यापारी यदि पंजीकरण ले रहा है तो उसको परेशान ना किया जाए जीएसटी की दरों में एकरूपता लाते हुए तंबाकू सीमेंट पर कर की दरें घटाई जाए.
बंसल ने कहा कि अनावश्यक व्यापारियों की गाड़ियां जगह-जगह न रोकी जाए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही हो उन्होंने कहा कि व्यापारी जिसने टैक्स इनवॉइस से माल खरीदा है और टैक्स विभाग में जमा कर दिया है यदि दूसरी पार्टी जिससे माल खरीदा गया है टैक्स जमा नहीं कर रही तो उसका दोषी इस व्यापारी को ना माना जाए इसको ठीक किया जाए जीएसटी 1 तथा जीएसटी 3B को संशोधित किए जाने का प्रावधान रखा जाए समाधान योजना में टर्नओवर का सिर्फ आधा प्रतिशत कर लिया जाए ट्रिब्यूनल की अति शीघ्र स्थापना की जाए
सीमेंट पर कर की दर घटाई जाए और तंबाकू सहित बहुत सी वस्तुओं पर अलग-अलग जीएसटी की दरें हैं उनको एक रूप किया जाए.
वाणिज्य कर आयुक्त नितिन बंसल ने लगभग सभी बातों से सहमत होते हुए प्रदेश स्तर पर व्यापारियों के साथ एक बड़ी बैठक करने को कहा उन्होंने कहा की अति शीघ्र इन सभी बिंदुओं को निस्तारित किया जाएगा और जीएसटी परिषद की बैठक की कार्यवाही से भी व्यापारियों को अवगत कराया जाएगा किसी व्यापारी का शोषण नहीं होगा और विभागीय कोई भी अधिकारी गड़बड़ करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नितिन बंसल ने कहा कि व्यापारी और विभाग दोनों का उद्देश्य एक है कि हमारे देश और प्रदेश का विकास होना चाहिए और व्यापारी द्वारा दिए जाने वाले कर से ही प्रदेश और देश का विकास होता है इसलिए विभाग और व्यापारी मिलकर इस विकास की गति को तेज करेंगे।

वाणिज्य कर आयुक्त से मिलने वाले प्रमुख व्यापारी नेताओं में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता एवं लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, विपिन अग्रवाल, जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, युवा जिला प्रभारी ललित सक्सेना, महामंत्री सनत गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button