उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों के मान-सम्मान ,स्वाभिमान तथा व्यापार की रक्षा करना संगठन का उद्देश्य : संजय गुप्ता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए बनाई रणनीति

लखनऊ : प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में जे सी गेस्ट हाउस निराला नगर में आयोजित हुई.

बैठक में लखनऊ नगर एवं जिले के सभी प्रमुख बाजारों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक की शुरुआत ईश्वर की प्रार्थना एवं व्यापारियों के शुभंकर भामाशाह के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर हुई.
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राजधानी के व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने बचाने एवं उनका उत्पीड़न रोकने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई.
बैठक में संगठन के पदाधिकारियो ने वर्तमान में परंपरागत व्यापारियों के व्यापार में ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण आ रही चुनौतियों एवं जीएसटी के विषयों को प्रमुखता से उठाया बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के व्यापार को बचाना, बढ़ाना एवं उनके मान- सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना संगठन का प्रथम उद्देश्य है.
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल आज राजधानी सहित प्रदेश में व्यापारियों के विश्वास का केंद्र है ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बढ़ जाती है उन्होंने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा.
बैठक में व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 13 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रत्येक बाजार में “व्यापारी जागरूकता सम्मेलन” आयोजित करने तथा बाजारों में स्थानीय पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ प्रतिमाह मासिक बैठक करने तथा व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए प्रत्येक बाजार में उड़नदस्ते का गठन करने तथा व्यापारियों के व्यापार को बचाने और बढ़ाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाने की कार्य योजना तैयार की गई.

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा जिन व्यापारियों को ऋण की आवश्यकता होगी संगठन उन्हें बैंकों के माध्यम से ऋण की व्यवस्था करने में सहयोग करेगा तथा बाजारों में व्यापार को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर व्यापार मेला एवं कार्निवल का भी आयोजन किया जाएगा ताकि परंपरागत व्यापारियों का व्यापार बच सके.
बैठक में राजधानी में 50,000 नए व्यापारियों को संगठन के सदस्य के रूप में जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया
कार्यकारिणी समिति की बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, आसिफ किदवई, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, आशीष गुप्ता, अमित अग्रवाल ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अनिरुद्ध निगम, चेयरमैन अध्यक्ष अशोक यादव, नगर उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,सर्वेश मिश्रा, अमिताभ श्रीवास्तव ,मोहम्मद आदिल, शंकर नगर मार्केट के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी ,उतराठिया मार्केट के अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी, अमीनाबाद अध्यक्ष अमित दीक्षित, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ,महामंत्री मनोज अग्रवाल ,महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, शिखा सिंह पटेल, वीना ,श्रीमती अंजलि मोरिया, खुल्लम नगर के अध्यक्ष उमेश सनवाल, रहीम नगर अध्यक्ष मसीह उजमा गांधी, सर्वोदय नगर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान मुंशी पुलिया अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button