उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मन्त्री कपिल देव का बयान संविधान विरोधी, पद से हटाएं मुख्यमन्त्री : शाहनवाज़ आलम

लखनऊ : मन्त्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा मुस्लिम व्यापारियों के काँवड़ मेलों में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर दुकान न लगाने के बयान को अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने निंदनीय बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है.

कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जिन मन्त्रियों को संविधान की जानकारी नहीं है या जो उसकी भावनाओं के विपरीत सोच रखते हैं उन्हें अपने पद पर नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मन्त्री कपिल देव अग्रवाल जी का यह बयान संविधान के आर्टिकल 19 (1) (जी) के विरुद्ध हैं जो हर किसी को अपनी इच्छा से अपना व्यापार करने का अधिकार देता है और जिसमें अपनी इच्छा से ही अपने प्रतिष्ठान का नाम रखने का अधिकार भी निहित है. वहीं संविधान का आर्टिकल 15 धर्म, जाति और नस्ल के आधार पर भेदभाव को निषिद्ध करता है. इसलिए उनका बयान संविधान विरोधी है.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि योगी सरकार के मन्त्री का बयान काँवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम दुकानदारों के खिलाफ़ हिंसा का माहौल बनाने की साज़िश का हिस्सा है. ऐसे में अगर कोई हिंसा होती है तो इसके लिए मन्त्री का बयान ही ज़िम्मेदार माना जाएगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button