उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 380 किलोग्राम लहन बरामद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में पुलिस आयुक्त, लखनऊ व जिलाधिकारी, लखनऊ के मार्गदर्शन में जनपद लखनऊ में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 06 जुलाई 2024 को जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 5 तथा आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 2, लखनऊ की टीम द्वारा ग्राम भज्जा खेड़ा तथा छोटी खेड़ा अंतर्गत थाना नगराम व ग्राम जौखंडि तथा कपेरा अंतर्गत थाना गोसाइगंज में दबिश की कार्यवाही की गई।
दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 380 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया । आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 03 अभियोग पंजीकृत किये गये।




