उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाजसेवी मुरलीधर आहूजा के जन्मदिन पर पौधारोपण,निःशुल्क स्वाथ्य शिविर के साथ जरूरतमंदो को कराया भोजन

पर्यावरण को बचाने के सभी लिए लोग अपने जन्मदिन पर पेड़ जरूर लगाएं : मुरलीधर आहूजा

लखनऊ । जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा का जन्मदिन अत्यंत हर्ष और जरूरतमंदो की सेवा करके धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों ने उनके जन्मदिवस को सेवा- दिवस के रूप में मनाया।लोकप्रिय समाजसेवी का जन्मदिन राजधानी के कई लोगो ने मनाया।

इसी क्रम मे सर्व प्रथम दिलकुशा गार्डन में बड़े पैमाने पर आक्सीजन पैदा करने वाले पेड़ो को लगाया गया।इसी के साथ ही कई और स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें महत्वपूर्ण भागेदारी कैंट के सभासद प्रमोद ने निभाई।तत्पश्चात LDA कॉलोनी स्थित श्री राजनारायण लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय में बीमार रोगियों के मध्य फलों एवं खाद्यपदार्थो का वितरण किया गया।

एक अन्य कार्यक्रम मे शिवशांति आश्रम में वृद्ध लोगों की सेवा,सत्संग का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया।जरूरमंदो को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराने की श्रखला मे सिंधु भवन,दुर्गापुरी,लखनऊ में एक वृहद निशुल्क मेडिकल कैम्प भी लगाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सिन्धी समाज के धर्म गुरु साई हरीश लाल द्वारा किया गया।

इसमें मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी द्वारा जर्मन मशीन से शरीर की जांच की। खून द्वारा पैथोलॉजी जांच भी की गयी,आंखों तथा दाँत वगैरह की जाँच डॉक्टर राधेश्याम की टीम द्वारा की गयी व निशुल्क दवाएं भी वितरित की गयी।जनमानस की सुविधा के लिए लगे एक अन्य कैम्प मे आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड का रजिस्ट्रेशन भी निशुल्क किया गया। मेडिकल कैम्प में डॉक्टर शिखा दीक्षित डॉक्टर ,शिवांगी वर्मा ,डॉक्टर सृष्टि पंवार द्वारा मानसिक चिकित्सा व उसका निवारण और लोगो को स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दी।

शिविर में शबाना अकील समाजसेवी के द्वारा वहां पूर्ण सहयोग रहा।इस अवसर पर लोहिया अस्पताल,गोमतीनगर में प्रसादम सेवा केंद्र में निशक्त तीमारदारों को भोजन सेवा कार्यक्रम भी किया गया।इस मौके पर विशाल सिंह फूडमैन द्वारा मुरलीधर आहुजा को बधाई देते हुए जन्म दिन पर उनका अभिनन्दन किया गया।

श्री आहूजा ने अस्पताल में सैकड़ों जरूरतमंदो में अपने हाथों ने भोज परोसा।इस मौके पर मुरलीधर आहूजा ने कहा कि असहाय,दीन दुखियों, समाज के हर वर्ग की तन मन धन से सेवा करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है।उन्होंने अपने जन्मदिन पर लोगो से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सभी लोग पेड़ लगाने का संकल्प ले और खासकर अपने जन्मदिन पर पेड़ जरूर लगाएं।


इस अवसर पर कैंट के सभासद प्रमोद शर्मा, कैंट के सीईओ अभिषेक राठौर, योग गुरु के डी मिश्रा,देवेंद्र खत्री, गौतम राजपाल,विशाल सिंह फूडमैन मनीष मटियानी,अनीता अग्रवाल,के डी वाधवा,रजिया नवाज,निगहत खान,वामिक खान,अब्दुल वहीद,अजीज सिद्दीकी,जुबेर अहमद, मुर्तुजा अली,कुदरत उल्ला खान, दीपक, आर डी द्विवेदी,अनिल आहूजा,महेश दीक्षित, धर्मपाल,राजपाल गौतम,दीपक लालवानी और ,नानक चंद लखमानी, भगवान दास,नवाब मुराद अली खान,खालिद आलम,अंबुज आदि कई विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button