उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुन्दरकाण्ड, वृद्धाश्रम में मिठाई बांटकर व लड्डुओं से तौलकर मनाया गया विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव का जन्मदिवस

लखनऊ । विधायक बनने का बाद ओपी श्रीवास्तव का  जन्मदिन पूर्वी विधानसभा की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अन्य विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इंदिरा नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कामेश्वर पूर्वी जी और भूतनाथ मंदिर के महंत रुद्र नाथ जी ने भी विधायक जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक  के वजन के बराबर बूँदी से तौल कर उनका जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मण्डल महामंत्री संदीप पाठक, शेखर श्रीवास्तव, शशांक शेखर, मणिकांत शुक्ला, देवेश उपाध्याय, शेखर तिवारी समेत आदि कार्यकर्ताओं ने मिल कर किया।

आवास पर शुभकामनायें देने आये लोगों ने विधायक को पटका पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी। लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने आवास पहुच कर विधायक को बधाई दी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह, अभिषेक राय, समित खन्ना भी बधाई पहुंचे।

पार्षद प्रमोद सिंह राजन, संजय सिंह राठौर, रामकुमार वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर, दीपक तिवारी, हरीश चंद लोधी के आलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी समस्त मोर्चा कार्यकर्ता ओं का जमावड़ा आवास पर लगा रहा। इससे पहले जन्मदिन की बधाई देने वालों का सुबह से ही विधायक के आवास पर ताँता लगा रहा। लोगों ने विधायक जी को स्वस्थ रहने और उनकी लम्बी आयु की शुभकामनायें दीं। पूरी विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को होर्डिंग और बैनर भी लगवाए।

ओपी श्रीवास्तव जी की लम्बी आयु के लिए कराया सुन्दरकाण्ड पाठ किया
मैथिली शरण गुप्त वार्ड में उपविजेता पार्षद संदीप पाठक और बूथ अध्यक्ष जे के श्रीवास्तव व अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर विधायक जी की लम्बी आयु के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ किया। जिसमे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को लस्सी व लड्डू वितरित किया गया
विधायक ओपी श्रीवास्तव के जन्मदिन पर शंकर पुरवा वार्ड स्थित कल्याणपुर में वृद्धा आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में नीलिमा त्रिपाठी, जे एन भट, कनक सोनी, राहुल सिंह ने बुजुर्गो को लड्डू, लस्सी, फल, चिप्स, बिस्कुट के पैकेट का वितरण कराया। विधायक जी के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके छोटे सुपुत्र दर्शन श्रीवास्तव और उनकी बहू अस्मिता ने भी वृद्धजनों को फल वितरित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button