उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संगम विहार की दुर्दशा के लिए क्षेत्र की जनता अरविंद केजरीवाल सरकार को माफ नही करेगी : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि लम्बे समय से दिल्ली सरकार की उपेक्षा एवं लोक निर्माण विभाग की अकर्मण्यता के चलते दिल्ली की सड़कों की बदहाली तो देखते ही बनती है पर जबसे बरसात शुरू हुई है तब से अनधिकृत कॉलोनियों की सड़कों की दुर्दशा के चलते वहाँ के नागरिकों का जीवन नारकीय हो गया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग ने सोशल मीडिया के एक्स पर दिल्ली की सबसे बड़ी अनधिकृत कॉलोनी संगम विहार की सड़कों की दुर्दशा के चित्र एवं विडिओ पोस्ट कर लोक निर्माण मंत्री सुश्री आतिशी का ध्यान आकृष्ट कर मांग है कि दिल्ली सरकार जवाब दे की अभी लोकसभा चुनाव के दौरान बनाई सड़क मात्र एक से दो बारिशों में कैसे ना सिर्फ दर्जनों जगह धंस गई पर साथ ही सड़कों के ऊपर का तारकोल बह भी गया। दर्जनों वाहन गड्ढों में फंस गये।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि संगम विहार में चुनाव को ध्यान में रख केजरीवाल सरकार ने सड़कें डलवाने की जल्दबाज़ी की पर पानी निकासी के लिए ना नालियाँ बनाई और नही जो सीवर डालने की बात की गई उसके कनेक्शन करने पर ध्यान दिया।

सचदेवा ने कहा है कि खेदपूर्ण है कि बुधवार शाम से सोशल मीडिया एवं मीडिया में संगम विहार की दुर्दशा की चर्चा है पर दिल्ली की लोक निर्माण मंत्री आतिशी एवं स्थानीय विधायक प्रकाश जरवाल ने इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दिया है।

यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा कि बुधवार से भाजपा के पार्षद चंदन चौधरी एवं अनिता सड़कों के गड़डे भरवाने से लेकर साफ सफाई करवाने के लिए काम कर रहे हैं पर संगम विहार आज केजरीवाल सरकार की उपेक्षा के चलते नारकीय स्थिति पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button