उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जनपद हाथरस पहुंचे

लखनऊ । जनपद हाथरस में भगदड़ के दौरान हुई ह्रदय विदारक घटना की वस्तु स्थिति जायजा लेने तथा घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने तथा घायलों के परिजनों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी जनपद हाथरस पहुंचे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संज्ञान में आने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी जनपद हाथरस के बागला अस्पताल पहुंचे जहां घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों को सांत्वना दिया और चिकित्सकों से मिलकर घायलों के समुचित इलाज हेतु आग्रह भी किया।

तत्पश्चात अजय राय हाथरस के सोखना गांव पहंुचे जहां एक ही गांव के 4 लोगों को हादसे में अपनी जान गवानी पड़ी। श राय ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

राय ने कहा कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। यदि प्रशासन द्वारा समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जाती तो शायद मरने वालों की संख्या इतनी अधिक नहीं होती। इस घटना के लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार है। राय ने कहा कि सरकार द्वारा घटना की जांच का आदेश रिटायर्ड जज दिया गया है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने हाईकोर्ट के वर्तमान जज से घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

राय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस ह्दय विदारक घटना में मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा घटना में घायल हुए नागरिकों के लिए 25 लाख रूपये की सहायता राशि के साथ उनके समुचित इलाज की व्यवस्था हो।

इस मौके पर  राय के साथ पूर्व विधायक  प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक विवेक बंसल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित्त चौधरी, प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव, मुकेश धनगर, नवाब अहमद हमीद, प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, राजेश राज जीवन, विशाल वशिष्ठ, पुरुषोत्तम नागर, जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य मौर्य, अभिमन्यु त्यागी, हेमन्त प्रधान, शरद उपाध्याय नंदा आदि प्रमुख कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button