उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग का होगा महत्वपूर्ण योगदान

 ए.के. शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगामी वर्षों में 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। किसी भी प्रदेश के औद्योगिक विकास में वहां की बेहतरीन विद्युत व्यवस्था और आदर्श नगरीय जीवन का बहुत बड़ा रोल रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिले, इसके लिए मांग के अनुरूप विद्युत का ढांचागत विकास करना होगा।

साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर तेजी से इस पर कार्य करना होगा। औद्योगिक विकास में गति लाने के लिए अर्बन सेक्टर को भी रिफार्म करना होगा। सभी अधिकारी इस दृष्टि से कार्ययोजना बनाकर तेजी से इस पर कार्य करें। जिससे कि मा0 प्रधानमंत्री जी के देश की 05 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प में प्रदेश के 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के योगदान को पूरा किया जा सके।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बुधवार को जल निगम के फील्ड हास्टल संगम में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में नगर विकास और ऊर्जा विभाग के योगदान को लेकर अपने दोनों विभागों और योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की और प्रजेन्टेसन देखा।

उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में संभावित औद्योगिक विकास के दृष्टिगत बढ़ी हुई मांग के अनुरूप विद्युत व्यवस्था का ढांचागत विकास किया जाए। सभी डिस्कॉम में उद्योगों की मांग के अनुरूप विद्युत तंत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधी उपकरणों को बनाने वाली कम्पनियों को प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए। जिससे कि इन उपकरणों का प्रदेश में ही उत्पादन हो सके। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए अन्य प्रदेशों की भंाति विद्युत उपभोग को बढ़ाना होगा।

प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। आने वाले समय में विद्युत के घरेलू उपभोग को इससे पूरा किया जा सकेगा। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए उन्होंने लाइनलास को कम करने तथा राजस्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को अर्बन सेक्टर की व्यवस्था में भी तेजी से सुधार करने के निर्देश दिये।

अर्बन सेक्टर में रिफार्म से और नगरीय जीवन बेहतर होने से औद्योगिक विकास में तेजी आयेगी। इसके लिए नगरों को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाना होगा। प्रदेश की डीजीपी में अर्बन सेक्टर का 65 प्रतिशत योगदान है। जिसको प्राप्त करने के लिए नगरों के वातावरण, वैज्ञानिक, तकनीकी और शैक्षणिक गतिविधियों के विकास में तेजी से कार्य करना होगा। ऐसी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना होगा, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने अपने दोनों विभागों के अधिकारियों को औद्योगिक विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर दिये गये लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा  नरेन्द्र भूषण, प्रमुख सचिव नगर विकास  अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन  आलोक कुमार, चेयरमैन यूपीपीसीएल आशीष गोयल, सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, निदेशक नेडा अनुपम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button