उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार : अनूप सिंह पटेल

मृतकों के परिवार को 50 लाख रुपए व घायलों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस स्थित सिकन्दराराऊ के ग्राम फुलरई में 2 जुलाई को सत्संग के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ में मची भगदड़ में हुई सैकड़ों लोगों जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, उनकी मौत पर जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने भगदड़ में हुए घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की सरकार से मांग की है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा है कि इसमें स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है। प्रदेश अध्यक्ष ने मृतकों के परिवार को 50 लाख रुपए और घायलों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने तथा इस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करने के लिए गहनता पूर्वक जांच कर घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है जिससे प्रदेश के किसी अन्य जनपद के किसी स्थान पर भविष्य में ऐसी किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

उन्होंने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड अलीगढ़ और आगरा मण्डल के पार्टी पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस जिला में घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से मिलकर वहां की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button