उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सब्सिडियरी कैंटीन का एडीजी जोन ने किया उद्घाटन

एडीजी जोन का पुलिस लाइन में गॉड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर डॉ. के. एस. प्रताप कुमार ने पुलिस जवानों को सस्ते दामों में घरेलू सामान उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडियरी कैंटीन का फीता काट कर उद्घाटन किया. कैंटीन में मौजूद 100 से अधिक रोजमर्रा की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन खुल जाने से अन्य दुकानों की अपेक्षा 30 से 35% सस्ते दामों में अपने सामान कैंटीन से ले सकेंगे पुलिस अपने कार्ड द्वारा कैंटीन के काउंटर से सामान खरीद सकते हैं पुलिस जवान को जिनके पास कार्ड उपलब्ध है प्रतिमाह 7000 का सामान ले सकते हैं जिन्हें बाजार मूल्य से 30 से 35% कम दामों में मिलेगा कैंटीन पुलिस लाइन में उपलब्ध होने से पुलिस जवान कहीं भी मौजूद रहे लेकिन उनके घर के सदस्य कार्ड दिखाकर सामान खरीद सकते हैं।

एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के लिए यह कैंटीन बहुत ही लाभदायक साबित होगा और पुलिस जवान को अपने सामानों को बाजार रेट से सस्ते दामों में इस कैंटीन से सामान खरीदने चाहिए इस कैंटीन में लगभग 100 से अधिक घरेलू वस्तुएं उपलब्ध हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद में तैनात 4000 पुलिस के जवान इसी कैंटीन से अपने घरेलू सामान खरीद कर लाभान्वित हो जिन्हें बाजार रेट से कम से कम 30 से 35% कम दामों में रोजमर्रा के समान मिलेंगे एडीजी जोन का पुलिस लाइन में गॉड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया.

उद्घाटन के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनंद कुलकर्णी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर/ लाइन कृष्ण बिश्नोई सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट/ लाइन अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल प्रतिसार निरीक्षक हरिशंकर सिंह मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button