शहीद स्मारक परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

गोरखपुर : चौरी चौरा के शहीद स्मारक परिसर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्षय में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ.

शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक बेचन राम, चेयरमैन सन्नी जायसवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय कुमार जी, वरिष्ठ समाज सेवी जीउतलाल जायसवाल , सभासद मुन्ना कुमार भुज, पतंजलि के युवा तहसील प्रभारी/संवाद प्रभारी विश्वजीत जायसवाल ने दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना कर किया.

योग शिविर में सभी प्रकार के प्राणायाम आसन एवं व्यायाम योग प्रशिक्षक भगवती प्रसाद गुप्त, योग प्रशिक्षक डॉ घनश्याम लाल जायसवाल एवं महिला तहसील प्रभारी श्रीमती लीला यादव के द्वारा योग साधकों को योग के माध्यम से निरोग एवं स्वस्थ रहने के लिए योगासन बताया गया.

कार्यक्रम में पधारे पूर्व विधायक बेचन राम ने कहा कि योग के द्वारा किसी भी रोग का इलाज संभव है योग एक ऐसी विधा है जो हमें मुफ्त में पूरी तरह स्वस्थ रखता है उसके लिए हमें प्रतिदिन आधा घंटा योग करना चाहिए ।

योग हमें मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक संबल भी प्रदान करता है । चेयरमैन सन्नी जायसवाल ने कहा की योग विद्या ऋषि मुनियो की जीवनचर्या रही है , योग रोजाना करने से शरीर स्वस्थ एवम ऊर्जावान बना रहता है, जिससे मन की एकाग्रता भी बनी रहती है इसी लिए हम रोजाना योग करना चाहिए ।

योग शिविर में सुनील बरनवाल, शंभू शरण जायसवाल, उमाशंकर गणेश जायसवाल, संजय जायसवाल, दिनेश गुप्ता, राहुल निगम, रमाकांत विश्वकर्मा, कैलाश जायसवाल आनंद कुमार, सज्जन जायसवाल, रवि चौहान, रामानंद गिरी, दिलीप कश्यप, अशोक चौरसिया, सत्यप्रकाश यादव सहित सैकड़ो योग साधकों ने योग योगासन किया ।




