उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ लखनऊ के द्वारा बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर गुजरने वाली गाड़ियों पर यात्रियों को निःशुल्क जल उपलब्ध कराया गया

 लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन व जिला आयुक्त/स्काउट सुमित वत्स व जिला आयुक्त/गाइड डॉ. दीक्षा चौधरी के निर्देशन में पूर्वाेत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ लखनऊ के बादशाहनगर स्थित सुभाष चन्द्र बोस स्काउट ग्रुप तथा रानी लक्ष्मीबाई गाइड ग्रुप के वॉलिंटियर्स द्वारा बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर गुजरने वाली गाड़ियों पर यात्रियों को निःशुल्क जल उपलब्ध कराया गया तथा आगे की यात्रा के लिए उनकी बोतलों में भी ठंडा पानी भरा गया ।

स्टेशनों पर स्काउट एवं गाइड्स के वॉलिंटियर्स ट्राली के माध्यम से ट्रेन के आते ही यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराते हैं। भीषण गर्मी में रेल यात्रा के दौरान सामान्य एवं अन्य कोच में यात्रियों को सबसे ज्यादा ठंडे पानी की आवश्यकता होती है।

गर्मी के दिनों में यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा निरंतर यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button