उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘‘संस्कृति के रंग, रंगोली के संग‘‘  सात दिवसीय रंगोली कार्यशाला का समापन 

गोरखपुर : राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) द्वारा संग्रहालय के 38 वे स्थापना दिवस समारोह‘ के शुभारम्भ अवसर पर 04 मई, 2024 को आयोजित सात दिवसीय रंगोली कार्यशाला का शुभारम्भ को किया गया.

 

उक्त कार्यशाला का समापन  10 मई, 2024 को रंगोली प्रतियोगिता सहित प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार के साथ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नागेन्द्र सिंह, संभागीय लेखाधिकारी (खाद्य), गोरखपुर संभाग, गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन के अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल द्वारा रंगोली कार्यशाला का समापन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं विजेता प्रतिभागियों को विशेष उपहार एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ. यशवन्त सिंह राठौर ने सभी प्रतिभागियों को संस्कृति के रंग-रंगोली के संग‘‘ विषयकp कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि एक सप्ताह की इस रंगोली कार्यशाला में जिन बच्चों ने प्रतिभाग किया वे आज बड़े सुन्दर एवं मनमोहक आकृतियों की रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

उक्त कार्यशाला के विजेता प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार शिल्पी राय, द्वितीय पुरस्कार रीमा साहनी, तृतीय पुरस्कार आयुषी श्रीवास्तव तथा दो सान्त्वना पुरस्कार क्रमशः प्रगति चैधरी एवं तुषार क्रांति को प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह, संभागीय लेखाधिकारी (खाद्य), गोरखपुर संभाग, गोरखपुर ने कहा कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा समय-समय पर छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न कार्यशाला/प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। जो निश्चय ही एक सराहनीय कदम है। रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन के अध्यक्ष  जगदम्बा जायसवाल द्वारा रंगोली कार्यशाला के सभी विजेता प्रतिभागियों को विशेष उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया गया।

उक्त अवसर पर फेस पेन्टिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश देने वाले कलाकारों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी हेतु विशेष सहयोगी धीरज सिंह एवं  संगम दूबे, वरिष्ठ छायाकार, पेन्टिंग कलाकार  पूजा सिंह को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिवम आर्ट क्लासेस के कलाकारों को बुद्ध की रंगोली बनाने हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर  नितेन अग्रवाल, रोटेरियन  कुलवन्त सिंह,  पूजा सिंह तथा  मोहन कुमार, जितेन्द्र कुमार, आदि गणमान्य जन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button