उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डिप्टी सी.एम् ब्रजेश पाठक व भाजपा को गोपाल राय के नेतृत्व में 54 दलों ने दिया समर्थन

2 फरवरी को उपरोक्त दलों द्वारा विकसित भारत संकल्प महासंघ का हुआ था गठन जिसके संयोजक है गोपाल राय

लखनऊ : राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से रजिस्टर्ड 54 दलों द्वारा गठित विकसित भारत संकल्प महासंघ के संयोजक श्री गोपाल राय द्वारा आज सभी अध्यक्षों के साथ डिप्टी सी.एम् श्री ब्रजेश पाठक को सभी 54 दलों का समर्थन सौंपा उक्त अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप सभी लोग पुन: मोदी जी को प्रचंड बहुमत से जिताए यह याद रहे कि 100 प्रतिशत मतदाताओं को अपने मताधिकारी का प्रयोग अवश्य करवाए फिर एक बार मोदी सरकार को बनाकर विकसित भारत को बनाने में योगदान अवश्य होना चाहिए

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विकसित भारत संकल्प महासंघ के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि हमारी पार्टी RKSP 2003 में पंजीकृत हुई अब तक कुल 90 लोक सभा व 128 विधान सभा देश के 18 राज्यों में चुनाव लड़ा चुकी है वर्तमान में देश हित में हम सभी लोगों ने मोदी जी का मंत्र सबका साथ सबका विश्वास एवं धारा 370 व तीन तलाक जैसे मुद्दे व उत्तर प्रदेश में योगी जी द्वारा अपराधियों व भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने से हम सभी भाजपा को समर्थन दे रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button