उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सूर्य कमान घुड़सवारी प्रदर्शन-2024 का आयोजन 13 अप्रैल को 

लखनऊ : लखनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में 13 अप्रैल, 2024 को सूर्य कमान, भारतीय सेना, घुड़सवारी प्रदर्शन का आयोजन कर रहा है। 60 घोड़े प्रदर्शन में भाग लेंगे, जिसमें आर्मी सर्विस कोर (एएससी) और रिमाउंट वेटेरिनरी कोर की पोलो टीमों और एएससी की टेंट पेगिंग और म्यूल ट्रिक राइडिंग टीमों भी नज़र आएंगे। यह प्रदर्शन घुड़सवारी के खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

शनिववार को एक प्रदर्शनी पोलो मैच के साथ साथ म्यूल ट्रिक राइडिंग, टेंट पेगिंग, हॉर्स स्किल डिस्प्ले और शो जंपिंग जैसे करतब भी देखने को मिलेंगे। इस कार्यक्रम से पहले सेंट्रल कमान एक्विटेशन ट्रेनिंग नोड (सीसीईटीएन) के युवा सवारों के लिए विभिन्न घुड़सवारी प्रतियोगिताएं होंगी। सीसीईटीएन ने लखनऊ गैरीसन के उभरते घुड़सवारों को बुनियादी घुड़सवारी प्रशिक्षण प्रदान करके घुड़सवारी गतिविधियों को जीवित रखा है। यह भी उल्लेखनीय है कि सूर्या कमान के पास भारतीय सेना के पशु संसाधनों का सबसे बड़ा भंडार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button