सोमनाथ भारती भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज पर व्यक्तिगत हमले करते रहते हैं : अमित तिवारी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अमित तिवारी ने कहा है कि यह देखकर आश्चर्य है कि नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती न तो अच्छे वकील हैं और न ही अच्छे राजनीतिज्ञ।
अधिकांश समय सोमनाथ भारती फालतू मुद्दों में व्यस्त रहते हैं और भाजपा की उम्मीदवार सुश्री बांसुरी स्वराज के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगाते रहते हैं ताकि समाचार में रहें।
अमित तिवारी ने कहा है कि आज सोमनाथ भारती और उनके एक और सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने एक तथ्यात्मक गलत मुद्दा उठाया है, कलैरिकल गलती वाली एक कोर्ट शीट को दिखाते हुऐ।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा है कि बांसुरी स्वराज एक पेशेवर वकील हैं जो कई सरकारी संगठनों के पैनल पर थीं, लेकिन जैसे ही उनका चुनाव नामांकन घोषित हुआ, उन्होंने 8 मार्च 2024 को इस्तीफा दे दिया।
आज सोमनाथ भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर उनके नाम के कोर्ट कागज का मुद्दा उठाया, जिसे लेकर आज सुबह ही संबंधित उच्चतम न्यायालय को सूचित किया गया था और बाँसुरी स्वराज के नाम को हटाने का आदेश न्यायालय ने दिया था।
यदि सोमनाथ भारती, जो खुद को वकील कहते हैं ने पेशेवर नैतिकता से काम किया होता और तथ्यों की जांच की होती, तो वह न्यायालय के सुधार आदेश के कुछ घंटे बाद फालतू मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा है कि सोमनाथ भारती की समस्या यह है कि उन्हें पता है कि उन्होंने उम्मीदवारी के नामांकन से पहले ही चुनाव हार दिया है, इसलिए वह भाजपा की उम्मीदवार सुश्री बांसुरी स्वराज पर व्यक्तिगत हमले करते रहते हैं।



