उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आम आदमी पार्टी द्वारा सामूहिक उपवास की घोषणा खबरों में आने का एक और नाटक : प्रवीण शंकर कपूर

आप की सामूहिक उपवास घोषणा पर दिल्ली भाजपा की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा सामूहिक उपवास की घोषणा खबरों में आने का एक और नाटक है।

आप ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली में कहीं भी पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा नहीं कर सकी, फिर उन्होंने रामलीला मैदान में एक रैली की लेकिन 61 AAP विधायक दिल्ली से 6100 लोगों को इकट्ठा नहीं कर सके, जो भी थोड़ी भीड़ आई वह पंजाब और हरियाणा से थी।

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा है कि सामूहिक उपवास (अनशन) भी एक फ्लॉप शो साबित होगा क्योंकि प्रदर्शन कॉल की ही तरह इस उपवास के मामले में भी शायद ही कोई कार्यकर्ता शामिल होने के लिए आगे आएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button