उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य-प्रगति की समीक्षा की  

संरक्षा और ढॉंचागत कार्यों की समीक्षा ·         अधिकारियों/वरिष्‍ठ पर्यवेक्षकों द्वारा गहन निरीक्षण

लखनऊ : उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक, शोभन चौधुरी ने प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्‍ली में उत्‍तर रेलवे के विभागाध्‍यक्षों और मण्डल रेल प्रबंधकों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की ।  महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा सर्वोपरि है, इसके लिए रेलपथों, चल स्टॉक, सिगनल एवं बिजली की ओवर हैड तारों के रख-रखाव पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए ।

उन्होंने विभागों से रेल कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं पुनश्चर्या पाठयक्रम आयोजित करने का परामर्श दिया ताकि उन्हें जागरूक बनाए रखा जा सके और रेल प्रणाली में मानवीय त्रुटियों को कम किया जा सके ।

उन्होंने सभी विभागाध्‍यक्षों और मण्डल रेल प्रबंधकों को निर्देश दिया कि आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर सिगनल प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जायें । महाप्रबंधक ने रेल पटरियों में आने वाली दरारों पर विशेष ध्‍यान देने के अलावा सिगनलों और रेल वेल्डों की व्यापक रूप से सतत निगरानी के निर्देश दिये।
उन्होंने रेलपथों पर विद्युत संरक्षा के साथ-साथ रेलगाड़ियों के निर्बाध परिचालन के लिए रिले और पैनल रूमों की संरक्षा पर भी ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिए । उन्होंने रेल परिचालन में मानवीय त्रुटियों को कम करने पर जोर दिया । उन्होंने विभागाध्यक्षों ओर मंडल रेल प्रबंधकों को समयपालनबद्धता को बनाये रखने और माल लदान व संरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश  दिए। उन्होंने रेलवे द्वारा दी जा रही रियायतों और उपायों को ग्राहकों तक पहुँचाने के भी निर्देश दिए । उन्होंने यह भी बताया कि हर गुजरते माह के साथ खाद्यान्न और अन्य मदों के लदान में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है ।

उत्तर रेलवे अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button