भाजपा नेता नीरज सिंह के आवास पर होली संग छाया चुनावी रंग

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह जी द्वारा होली से पूर्व रविवार को विभूति खंड गोमती नगर आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में देर रात्रि तक हजारों की संख्या में वरिष्ठ नेता गण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

होली समागम कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संघ अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी ,सदस्य विधानपरिषद महेंद्र सिंह जी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा ,विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, योगेश शुक्ला , एमएलसी पवन सिंह चौहान, रामचन्द्र प्रधान ,मुख्यमंत्री जी के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर्णा यादव, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मीडिया बंधु,समस्त पार्षद गण , मंडल अध्यक्ष सहित हजारो की संख्या में आमजन भी सम्मिलित हुए।

नीरज सिंह ने अतिथियों का गुलाल लगाकर और रंगारंग अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सभी ने दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई शुभकामनाएं दी। उपस्थित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के गीत और भजनों पर लोग थिरके और जमकर गुलाल उड़ाया गया और फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम के साथ ही सभी ने गुजिया, ठंडाई और चाट का लुफ्त उठाया।

नीरज सिंह ने कहा कि होली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से और लखनऊ से लोकसभा पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह जी की ओर से होली की बधाई व शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी को सुख, संपत्ति, समृद्धि और सम्मति दे।




