उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला दो मार्च से 

लखनऊ । साहित्य कला संस्कृति की थीम पर आधारित सालाना उत्सव लखनऊ पुस्तक मेला कल शनिवार दो मार्च से रवीन्द्रालय चारबाग लान में प्रारम्भ हो जायेगा। विभिन्न साहित्यिक सांस्कृतिक, काव्य समारोहों और अध्यात्मिक आयोजनों से सजा ये मेला दस मार्च तक चलेगा। मेले का उद्घाटन प्रदेश के एसीएस महेशकुमार गुप्ता आईएएस करेंगे।


आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि इस मेले में बहुत से नये प्रकाशक अपने साहित्य के साथ 10 हज़ार स्क्वायर फिट वाटर प्रूफ पंडाल में स्टाल होंगे। मेले में विभिन्न प्रकाशन संस्थानों के लगभग 80 स्टाल होंगे। उद्घाटन समारोह, लेखक से मिलिए, पुस्तक विमोचन, युवा कार्यक्रम, कवि सम्मेलन मुशायरा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए लगभग 5 हज़ार स्क्वायर फिट का पाण्डाल लगाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक जारी रहने वाले और एकदम फ्री इण्ट्री वाले इस मेले में जहां इस पुस्तक मेले में किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत तक छूट हर खरीदार को मिलेगी वहीं पुस्तक प्रेमियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। मेले में पार्किंग की समुचित व्यवस्था रहेगी। मेले में कवि सम्मेलन-मुशायरे का आनन्द लेने के साथ लोगों को लेखकों-कवियों के साथ बात करने के मौके मिलेंगे ही साथ ही पुस्तक प्रेमियों के लिए बुक लवर्स लाउंज भी होगा। स्थानीय लेखकों की पुस्तकों के लिए भी एक स्टाल होगा।

फोर्स वन बुक्स के साथ किरन फाउण्डेशन, ओरिजिन्स, ट्रेड मित्र और ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन आदि के सहयोग से हो रहे मेले के बारे में यूपी त्रिपाठी ने बताया कि ‘विश्वम महोत्सव’ के अन्तर्गत विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति लगाव पैदा करने के मकसद से शहर भर के अनेक स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों को मेले में आमंत्रित किया जा रहा है। यहां उनके विभिन्न कार्यक्रम भी और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button