अलीगंज सरस्वती विद्या मंदिर में बहुआयामी केशव सभागार का हुआ लोकार्पण

लखनऊ : अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बहुआयामी केशव सभागार का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती यतीन्द्र, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचन्द्र, प्रांत विचारक अवध कौशल, प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता द्वारा किया गया। फिर माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के उपरान्त बालिकाओं के द्वारा गणेश जी की वन्दना की गयी।

कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के घोषदल ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। शिलान्यास हेमचन्द्र क्षेत्रीय संगठन मन्त्री तथा प्रान्त प्रचारक कौशल के द्वारा दिनांक 17.05.2023 को किया गया था। इतने कम समय में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस केशव सभागार का लोकार्पण किया गया है।

प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री विद्या भारतीय यतीन्द्र की उपस्थिति के साथ विशिष्ट अतिथि श्री दुर्गाशंकर मिश्र मुख्य सचिव उ०प्र० शासन, कौशल प्रान्त प्रचारक, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचन्द्र उपस्थित रहे।
लखनऊ के अग्रणी चिकित्सक वैज्ञानिक और विद्यालय के अध्यक्ष डॉ० आर० के गर्ग ने आये हुये अतिथियों सहित सभी का आभार ज्ञापन किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर जे.पी. सिंह, दिनेश सिंह, रामजी सिंह, संजय सह प्रान्त प्रचारक, सुनीत खरे, जयवीर सिंह, जय कृष्ण सिन्हा, अनिल, डॉ. महेन्द्र कुमार, अरविन्द जैन, अनुराग साहू, आदि सहित गणमान्य नागरिक व संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विद्यालय प्रबन्ध तन्त्र के सदस्य व आचार्य परिवार उपस्थित रहा।



