उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आर.के. पुरम में आयोजित “शक्ति वंदन” कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया नारी शक्ति का अभिनंदन

नारी शक्ति देश में बराबर का योगदान दे रही है और इसलिए अब नारी अबला नही सबला है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : आर.के. पुरम में आयोजित “शक्ति वंदन” कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया नारी शक्ति का अभिनंदनई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के द्वारा आयोजित किये जा रहे “शक्ति वंदन” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आज आर.के. पुरम में पूर्व विधायक अनिल शर्मा के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री  मीनाक्षी लेखी, सांसद  संगीता यादव, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष  योगिता सिंह एवं मंत्री  बांसुरी स्वराज की उपस्थिती में कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं का नारी शक्ति वंदन करा और उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किये।

इस अवसर पर महिलाओं ने गीत, संगीत एवं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

प्रतिभागी महिलाओं को सम्बोधित करते हुऐ  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की परिवार में संस्कार पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेना सेवा में योगदान से लेकर चंद्रमा की यात्रा तक में नारी शक्ति देश में बराबर का योगदान दे रही है और इसलिए अब नारी अबला नही सबला है।

उन्होने सभी से अवाहन किया की समाज के हर कार्य क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं सम्मान सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button