उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सबको मिले स्वास्थ्य सुविधा यही हमारा संकल्प : आनंद द्विवेदी

लखनऊ : रक्षामंत्री भारत सरकार सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ भाजपा महानगर द्वारा चलाए जा रहे नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रमों के अंतर्गत मध्य विधानसभा रामतीरथ वार्ड में बतौर अतिथि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवम निशुल्क पैथोलॉजी जांच शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया।

अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से पूरे लखनऊ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया जा रहा है। सबको स्वास्थ्य सुविधा मिले यही हमारा संकल्प है।

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा हर वर्ग तक पहुंचे इन्ही उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। छोटी बीमारी का इलाज समय रहते मिल जाए तो बड़ी बीमारी और अन्य समस्या से बचा जा सकता है। सरकार द्वारा भी गरीब और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज दिया जा रहा है।

शिविर में हृदय रोग, मस्तिष्क रोग, यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, जनरल सर्जरी, जोड़ प्रत्यारोपण हड्डी रोग, प्रस्तुति स्त्री रोग सहित अन्य रोगों की सफाई संबंधित चिकित्सा जांच भी की जाएगी। साथ में निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। कैंसर से संबंधित ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर बीमारियों की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में उपविजेता रजनीश गुप्ता, आनंद पांडे, विपिन सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button