उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सत्ता के सहारे कर्मचारी हित साधेगें, कर्मचारी समस्याओं पर सरकार की एक कड़ी के रूप में काम करेंगे : हरि किशोर तिवारी

कार्मिकों संगठनो और नेताओं ने भाजपा ज्वाइन करने पर दी बधाई

लखनऊ । पुरानी पेंशन बहाली के लिए सपा का दामन थामने वाले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंन्द्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं बृजेश पाठक की उपस्थित में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

पार्टी कार्यालय से बाहर आते समय मीडिया से बॉतचीत में उन्होंने कार्मिक समस्याओं पर अपना पुराना रूख कायम रखने का वायदा किया। राज्य कर्मचारियों/ शिक्षकों को अप्रैल 2005 से नई पेंशन व्यवस्था से आच्छादित कर दिया गया है। जिसका प्रदेश और देश भर में विरोध हो रहा है। आंकड़े बताते है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था न सिर्फ कर्मचारियों शिक्षक समाज के लिए न सिर्फ लाभकारी है बल्कि यह सरकार के लिए भी लाभकारी है। शासन की ब्यूरोक्रेसी द्वारा तथ्यों को छिपाकर सरकार को गुमराह किया जा रहा है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने बताया कि विभिन्न कमेटियो में कर्मचारियों के पक्ष को रखने हेतु इं. हरिकिशोर तिवारी को शामिल किया गया और कर्मचारियों के नुकसान की बात भी समझाई गई। श्री तिवारी द्वारा पार्टी ज्वाइन के बाद कर्मचारियों एवं शिक्षको की आवाज को सरकार के नीति निर्माताओं के मध्य उठाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली पर सरकार के ऊपर कोई अतिरिक्त भार नही आयेगा इसका प्रमाण दिया जाएगा। पूर्व में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए ही समाजवादी पार्टी के साथ 2022 में प्रदेश के विधानसभा सामान्य निर्वाचन में कर्मचारियों एवं शिक्षकों का आहवान किया गया था।

राज्य के कर्मचारियों एवं शिक्षकों /पेंशनर्स की सेवा सम्बंधी समस्याओं का निराकरण पुरजोर से उठाकर निस्तारण कराना लक्ष्य होगा। श्री तिवारी के भाजपा में शामिल होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष इं. एच.एन. मिश्रा, डा. नरेश, बीटीसी से संतोष तिवारी, इं. एन.डी. द्विवेदी, दिवाकर राय, सुभाषचन्द्र तिवारी, अमरजीत मिश्रा, ब्रजेन्द कुमार सिंह, राजेश सिंह््र, योगेश मिश्रा, रमेश उदैनिया,रवीन्द्र कुमार शुक्ला,प्रभात मिश्रा,राजेश सिंह, डी.एस. दीक्षित, उदय राज सिंह, सहजराम कनौजिया, राजेश मिश्र, अम्बा प्रकाश शर्मा, सुभाष पाण्डेय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अमीता त्रिपाठी, सुनीता पटेल, सतेन्द्र चौहान,जितेन्द्र, पकंज यादव, संतोष तिवारी माध्यमिक, संदीप सिंह चौहान, अरूण सिंह, प्रमोद मिश्रा, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, केशरीनदंन ने बधाई दी है। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, एजुकेशन मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, पशुधन प्रचार अधिकारी संघ, आईटीआई कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ, चकबंदी , राजस्व, खाघ प्रसस्करण तकनीकी कर्मचारी संघ, मण्डी समिति, शिक्षा मिनिस्टीरियल, सेतु निगम, डीआरडीए, विशिष्ट बीटीसी, अधिनस्थ कृषि सेवा संघ,सिंचाई विभाग ड्राइग एसोसिएशन,,ईएसआई डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई सदेंश भेजा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button