उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल के लाल गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14210/14209 लखनऊ-प्रयागराज संगम-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा ठहराव

सांसद,लोकसभा, केसरी देवी पटेल द्वारा किया गया शुभारम्भ

लखनऊ : रेल यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहता है एवं इसी क्रम मे  21 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 14210 लखनऊ-प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंडल के लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ  सांसद,लोकसभा, केसरी देवी पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया I यह गाड़ी दोनों दिशाओं में लालगोपाल गंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी I

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की स्थानीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

उन्होने जनता की ओर से भी बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हुये कहा कि आज हम सभी के लिये बहुत ही खुशी का पल है कि आज से हमारे क्षेत्रवासियों को इस ट्रेन से लखनऊ से होकर प्रयागराज संगम आने-जाने के लिए किसी अन्य स्टेशन पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी l अब हमारे अपने स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव आज से प्रारम्भ हो गया है । उन्होंने जनमानस से यह अपील भी की कि इस ट्रेन की सुविधाओं का भरपूर प्रयोग करें ।

इस सुअवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक, शिवेन्द्र शुक्ला, अन्य अधिकारी, नगर के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button