उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल के पिन्डरा रोड हाल्ट स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20401/20402 शटल एक्सप्रेस के ठहराव का किया गया शुभारम्भ

लखनऊ : लखनऊ मण्डल अपने सम्मानित रेल यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहता है एवं इसी क्रम मे आज दिनांक 20.फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 20401/20402 वाराणसी-लखनऊ- वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का पिन्डरा रोड हाल्ट स्टेशन पर दोनों दिशाओं में गाड़ी के ठहराव का शुभारम्भ आदरणीय श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) सदस्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया I इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की स्थानीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होने जनता की ओर से भी बहुत-बहुत आभार शटल एक्सप्रेस सभी के लिये बहुत ही खुशी का पल है कि आज से हमारे क्षेत्रवासियों को इस ट्रेन से वाराणसी से होकर लखनऊ आने -जाने के लिए किसी अन्य स्टेशन पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी l अब हमारे अपने स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव आज से प्रारम्भ हो गया है । उन्होंने जनमानस से यह अपील भी की कि इस ट्रेन की सुविधाओं का भरपूर प्रयोग करें । इस सुअवसर पर रेल प्रशासन के अपर मंडल रेल प्रबंध/वाराणसी, श्री लालजी चौधरी सहित रेल अधिकारीगण , नगर के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button