किसान सभा ने दिल्ली चलो के लिए हुंकार भरी

ग्रेटर नोएडा : किसान सभा का ग्रेटर नोएडा पर रात दिन के धरने का 22 वां दिन रहा धरने की अध्यक्षता संजय ईमालिया ने की संचालन जगबीर नंबरदार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा संबोधित करते हुए नारा दिया कि 10% नहीं तो वोट नहीं जिले में चुने गए प्रतिनिधियों को किसानों के 10% आबादी प्लाट को लेकर कोई चिंता नहीं है. किसान सभा ने फैसला किया है कि 10% के मुद्दे को चुनाव का मुद्दा बनाएंगे और चुनाव से पहले प्लाट नहीं मिला तो तो आम चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि को हारने की कोशिश की जाएगी।

विधानसभा के जिला सचिव सुरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा 23 फरवरी को किसान दिल्ली कूच कर अपने 10% आबादी प्लाट की आवाज को बुलंद करेंगे। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में सरकार ने जमीनों की लूट मचा रखी है. करार के तहत उन्हें दिया जाने वाला प्लाट भी नहीं दिया है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है. किसान 10% आबादी प्लाट लेकर रहेंगे। किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने संबोधित करते हुए कहा प्राधिकरण स्तर के मुद्दों पर जिसमें आबादी निस्तारण भूमिहीनों की दुकानों का आवंटन प्लाटों की पात्रता रोजगार के मुद्दे पर प्राधिकरण तेज कार्रवाई करें लटकाने और अटकाने से काम नहीं चलेगा.

प्राधिकरण को यहां पर कार्य करना है तो किसानों के हकों को देना होगा. किसान सभा के धरने को संबोधित करने वालों में बिजेंद्र सिंह अजय चौधरी दुष्यंत सैन प्रशांत भाटी मोहित नागर मोहित भाटी जोगेंद्री देवी तिलक देवी यतेंद्र मैनेजर रीना देवी कमलेश देवी पूनम देवी सुरेश यादव विजय यादव से लेकर यादव रंगीलाल भाटी विनोद सरपंच, सतपाल खारी, पप्पू ठेकेदार सुरेंद्र भाटी मनवीर भाटी खानपुर एवं सैकड़ो महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे।




