उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, एवं भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड , नवीकरणीय उर्जा विकास में देश की अग्रणी संस्था, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए | इस समझौता ज्ञापन के तहत दोनों संस्थान नवीकरणीय ऊर्जा विकास को बढ़ावा देने व ऋण वितरण के लिए एक दुसरे से सहयोग करेंगे | इस कदम से दोनों संस्थान ऐसी कम्पनियों को ऋण वितरण में बढ़ावा देंगे जो की पर्यावरण, सामाजिक तथा गवर्नेंस के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने में सक्षम हैं | वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते हुए भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों को संरक्षित करना व ग्रीन एनर्जी के संसाधनों को विकसित करना इस समय पूरे विश्व की प्राथमिकता है जिसके लिए दोनों संस्थान मिल जुल कर काम करेंगे व ऐसे उद्यमों को ऋण वितरण में बढ़ावा देंगे जो इस प्रकार की गतिविधियों में कार्यरत हैं |

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के लिए रखे गये एक संक्षिप्त समारोह में दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें जिसमें पंजाब नैशनल बैंक की ओर से  अतुल कुमार गोयल (प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी),  राजीवा (मुख्य महाप्रबन्धक- कॉर्पोरेट क्रेडिट),  मोहित धवन (महाप्रबन्धक – कॉर्पोरेट क्रेडिट),  गौरव गुप्ता (महाप्रबन्धक – अतिरिक्त वृहद् कॉरपोरेट शाखा, नई दिल्ली), आईआरईडीए की ओर से  प्रदीप कुमार दास (चेयरमैन व प्रबंध निदेशक), डा. बी के मोहंती (निदेशक- वित्त) तथा डा. रमेश चन्द्र शर्मा (महाप्रबन्धक – वित्त) की विशेष उपस्थिति रही |

दोनों संस्थाओं के अधिकारियों ने इस समझौता ज्ञापन को एक मील का पत्थर बताया व नवीकरणीय उर्जा विकास के क्षेत्र में अपने-अपने संस्थानों की ओर से सहयोग व अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति व ऋण वितरण को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button