उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

साप्ताहिक बाजार की समस्या के समाधान की मांग पर सीटू कार्यकर्ताओ ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 नोएडा को दिया ज्ञापन

नोएडा : गांव शहदरा सेक्टर- 142 नोएडा पर वर्षों वर्षों से लगते आ रहे सप्ताहिक बाजार को पूर्व की भांति लगने दिए जाने की मांग को लेकर पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन “सीटू” के कार्यकर्ताओ/ दुकानदारों ने यूनियन की अध्यक्ष व टीवीसी कमेटी की सदस्या पूनम देवी, यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा कोषाध्यक्ष रामस्वारथ, उपाध्यक्ष लता सिंह, जनवादी महिला समिति जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, शहदरा बाजार कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष थाना सेक्टर- 142, नोएडा से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि शहदरा से लग रहे उक्त बाजार को पुलिसकर्मी कुछ सप्ताह से बाजार को लगाने से रोक रहे हैं जिससे वेंडर्स को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

पुलिस की इस तरह की कार्रवाई पथ विक्रेता अधिनियम 2014 का खुला उल्लंघन है। क्योंकि उक्त अधिनियम में स्पष्ट कहा गया है कि जब तक संबंधित अथॉरिटी वेंडर्स का सत्यापन कर वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें कहीं शिफ्ट नहीं किया जाता है तब तक उन्हें मौजूदा ऐसा स्थानो से बेदखल नहीं किया जा सकता। ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक प्राधिकरण द्वारा वेंडर्स का सर्वे/ सत्यापन कर लाइसेंस देकर वेंडिंग जोन बनाकर जगह नहीं दी जाती है तब तक उक्त साप्ताहिक बाजार को पूर्व की भांति सुचारू रूप से लगने दिया जाए ताकि सैकड़ो फुटपाथी दुकानदार स्वरोजगार कर अपना जीवन यापन सही तरीके से कर सकें।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि वेंडर्स की समस्याओं पर थाना अध्यक्ष महोदय से बातचीत सकारात्मक रही है और उन्होंने दो-चार रोज के अंदर उक्त समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को दिया है। साथ उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उक्त मुद्दे को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को फिर ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button