उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ज़ुम्बा के साथ युवाओं ने लिए हेल्थ टिप्स

विकास नगर में चला स्वास्थ्य के प्रति जनजागृति अभियान

लखनऊ । स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हेल्थ वर्कशॉप का आयोजन विकास नगर में किया गया। हेल्थ वर्कशॉप के आयोजक मोहम्मद बदर की अगुआई में युवाओं ने ज़ुम्बा के साथ हेल्थ टिप्स जाने। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखना था। इनोवेशन वेलफेयर सोसाइटी की साझेदारी में प्रतिभागियों को सकारात्मकता के प्रति भी जागरुक किया गया। इसमें ज़ुम्बा के साथ ही योग और न्यूट्रिशन के सत्र भी हुए। एरोबिक्स की तरह ही प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ जुम्बा नृत्य किया।
डांस फिटनेस अकादमी से ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर प्राची शुक्ला ने बताया कि ज़ुम्बा डांस न केवल आपको तंदरुस्ती प्रदान करता है बल्कि तरोताजा रखते हुए ऊर्जावान भी बनाता है। इससे मन तनाव मुक्त रहता है वहीं शरीर रिलेक्स रहता है। योगकुलम योगा पार्टनर के योग विशेषज्ञा अमृता गुप्ता ने बताया कि योग केवल शरीर के लिए ही नहीं किया जाता अपितु इससे मन भी तंदुरुस्त रहता है। इससे शारीरिक विकार जैसे पीठ और कमर का दर्द ही नहीं ठीक होता बल्कि पाचन क्रिया और श्वास की गति भी ठीक हो जाती है। ऊर्जा फिटनेस एंड डाइट स्टूडियो के डाइटिशियन कपिल कनोडिया ने बताया कि भोजन और संतुलित भोजन में बहुत अंतर है। इसलिए हमे कब, क्या, कितना और कैसे खाना है यह समझना जरूरी है। अधिकांश बीमारियां पेट से जुड़ी होती हैं इसलिए अगर भोजन ही उपचार बन जाए तो कितना अच्छा होगा। इसलिए उम्र और सीजन के अनुसार खानपान ग्रहण करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button