उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंदिरानगर में खुली फेम अकादमी, महिलाओ को सक्षम बनाने के साथ रोजगार के मिलेंगे अवसर

लखनऊ : इंदिरानगर स्थित सेक्टर 17 मे फेम इंडिया द्वारा कोको मेक-अप स्टूडियो और अकादमी का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी और पार्षद कल्पना वर्मा के कर कमलो द्वारा किया गया.

इस मौके पर कोको मेक-अप स्टूडियो की संस्थापिका श्रीमती फरज़ाना खान ने बताया कि फेम अकादमी के द्वारा जरूरतमंद महिलाओ और बच्चियों को मेक अप कि सम्पूर्ण ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जायेगी जिससे उन्हें स्वयं के रोजगार के अवसर प्रदान हो सके. इसके माध्यम से महिलाये अपने पैरो पर खड़ी हो सकेगी और आत्मनिर्भर बन सकेगी.

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी ने बताया कि यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा मे उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे महिलाये सक्षम होंगी, उनमे स्किल डेवलपमेंट होंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी.

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, पार्षद कल्पना वर्मा, फरज़ाना खान सहित अन्य जन मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button