उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुकुल सरन माथुर, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कमर्शियल ) रेलवे बोर्ड ने किया लखनऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

लखनऊ : मुकुल सरन माथुर, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कमर्शियल ) रेलवे बोर्ड का लखनऊ स्टेशन पर आगमन हुआ I अपने आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने लखनऊ स्टेशन पहुंचकर मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, यात्री प्रबंधन की नीतियों तथा अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा I


आज के इस निरीक्षण में आपने लखनऊ स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र (PRS) पहुँचकर कार्य प्रणाली से अवगत हुए साथ ही टिकट वितरण प्रणाली कार्य पर तैनात कर्मचारियों एवं आरक्षण करवाने हेतु आये हुए यात्रियों से संवाद किया एवं QR कोड, UPI एवं ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से टिकट मूल्य का भुगतान करने हेतु सुविधाएँ बढ़ाने की बात कही.

निरीक्षण के अगले क्रम में आपने सर्कुलेटिंग एरिया, पूछ-ताछ ऑफिस, पार्सल बुकिंग कार्यालय, क्लॉक रूम, बुकिंग हॉल , फ़ूडप्लाजा में खानपान के सामान को उच्च कोटि के साथ यात्रियों को निरंतर उपलब्ध कराने की व्यवस्था तथा ATVM की कार्य प्रणाली व्यवस्था देखी ल

यू.टी.एस. ऑन मोबाईल सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक यात्रियों को प्रदान करने हेतु पर्यवेक्षको को प्रेरित किया I स्टेशन पर उपस्थित पर्यवेक्षको के साथ संवाद करके उनकी कार्य शैली से अवगत हुए उन्होंने यात्री सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए कर्मचारियों से अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ संपन्न करने पर बल दिया I
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/ फ़्रेट, राहुल एवं मंडल के अन्य अधिकारीयों सहित रेल कर्मी उपस्थित रहे ल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button