उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोजगार करने से रोकने के विरोध में वेंडर्स की हुई बैठक

19 फरवरी को थानाध्यक्ष सैक्टर- 142, से मुलाकात करेगा सीटू का प्रतिनिधिमंडल

नोएडा : नियम कानूनों की अनदेखी कर थाना सेक्टर- 142, नोएडा पुलिस द्वारा रोजगार करने से रोकने के विरोध में गांव शाहदरा सेक्टर- 142 नोएडा के साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों ने आज सेक्टर- 45, नोएडा पार्क में बैठक किया! बैठक को पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन की अध्यक्ष पूनम देवी, कोषाध्यक्ष रामस्वारथ ने संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि उक्त बाजार वर्षों वर्षों से लगता आ रहा है लेकिन पुलिस पिछले कई सप्ताह से उक्त बाजार को नहीं लगने दे रही है जिससे वेंडर्स को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस द्वारा बाजार को मौजूदा स्थान से दूर सुनसान जगह पर लगाने के लिए बोला जा रहा है जहां वेंडर्स का रोजगार चलेगा ही नहीं।

बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी 2024 को प्रातः 11:30 बजे यूनियन का प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष थाना सेक्टर- 142, नोएडा से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया जाएगा और उनसे बाजार को पूर्व की भांति लगने देने का अनुरोध करेंगे, यदि उक्त के बाद भी पुलिस द्वारा बाजार को लगने से रोका गया तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को फिर ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button