उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पुलिस कमिश्नर के आदेश की को नकार रहे शराब माफिया

आगरा : पुलिस कमिश्नर ने जहां एक तरफ अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए आगरा पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया आगरा कमिश्नर के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है.

थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत ताज व्यू चौराहे के पास सीताराम होटल के सामने खुलेआम खड़े होकर बगल परचुन की दुकान की आड़ में लाखों रुपए की शराब का अवैध धंधा रात 10 बजे से पूरी रात सुबह के 10 बजे तक अवैध शराब का धंधा 10-12 साल से नियमित रूप से चल रहा है ।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार परचून की दुकान पर शराब माफिया पंकज कुशवाहा ,उसकी मां लक्ष्मी नाम की महिला और उसका पिता सुरेश काम करने वाले दो लड़के मोनू व लुक्का है बगल में इनका घर है घर पर यह अवैध शराब का स्टॉक रखते हैं पूर्व में भी यह शराब माफिया 6 से 7 बार अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में पुलिस ने पकड़ा भी था पर माफिया की अच्छी पहचान के कारण यह मामूली धारा में आसानी से छूट जाता है छुटने के बाद माफिया अपने अवैध शराब के धंधे में पुनः लग जाता है ।

 

रात्रि में अवैध शराब खरीदने वाले लोगों का लगा रहता है तांता आए दिन मारपीट होती है जिससे क्षेत्रीय लोगों व पर्यटको को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

शराब माफिया पंकज व उसके परिवार के लोगों का अवैध शराब बेचते हुए वीडियो कमरे में हुआ कैद ।

सीताराम होटल के CCTV कैमरो में सालों से बेच रहे अवैध शराब के वीडियो फुटेज मौजूद है ।

क्या पुलिस सीताराम होटल के CCTV कैमरो का डीवीआर को साक्षय का आधार बनाएगी ।

बड़ा सवाल 10 -12 साल से अवैध शराब बेचने वाले शराब माफिया पर पुलिस क्या करती है कार्यवाही ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button