उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऎक्ट्रेस आकांक्षा के म्युज़िक वीडियो “हाय तौबा” के ग्रैंड लॉन्च पर पहुंचीं एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम अर्शिया अर्शी

लखनऊ : बॉलीवुड ऎक्ट्रेस आकांक्षा (Akansha Lazraus) के म्युज़िक वीडियो “नॉट माइन” के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब वह अपना दूसरा म्युज़िक वीडियो “हाय तौबा” लेकर आई हैं जो हार्ड रॉक बीट्स द्वारा रिलीज किया गया है। गाने को खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुम्बई के द बैरल क्लब में भव्य रूप से इसे लॉन्च किया गया। इस ग्रैंड लॉन्च पर एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम ऎक्ट्रेस अर्शिया अर्शी सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद थीं उन्होंने ही अपने हाथों से इस एल्बम को लॉन्च किया। अर्शिया अर्शी ने आकांक्षा के इस सॉन्ग की प्रशंसा की और इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अल्बम के निर्माता एमके ज़ाला, रैपर रियल राका, सिंगर राही भी यहां मौजूद थे।

हार्ड रॉक बीट्स द्वारा प्रस्तुत इस सॉन्ग के प्रोड्यूसर एमके झाला हैं जबकि बॉबी पार्कि ने इसका निर्देशन किया है।
रावन ने इसका संगीत दिया है और एम रवि ने गीत लिखा है। सिंगर राही हैं, जिन्होंने अभिनय भी किया है।

ऎक्ट्रेस आकांक्षा जब अपने साथी कलाकारों के साथ इस म्युज़िक वीडियो के लॉन्च इवेंट पर उपस्थित हुईं तो आतिशबाजी के साथ उनका स्वैग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई अतिथि और आकांक्षा की फ्रेंड्स शामिल हुईं। सभी गेस्ट्स ने आकांक्षा को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। सैनी प्रोडक्शन्स के क्रुणाल अमीन ने यह इवेंट मैनेजमेंट किया।

आकांक्षा ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे पहले सॉन्ग “नॉट माइन” को ऑडिएंस का खूब प्यार मिला और अब मैं अपने सेकंड सॉन्ग हाय तौबा को लेकर काफी उत्साहित हूँ। मुझे यकीन है कि यह गीत भी दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगा। इस वीडियो को गोवा की खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया है।

गाने के प्रोड्यूसर एमके ज़ाला ने बताया कि इस गाने की हुक लाइन मुझे पसन्द आई और फिर हमने इस के वीडियो पर वर्कआउट किया। रियल राका और राही ने दिल को छूने वाला गीत गाया है। आकांक्षा ने वीडियो में काफी अच्छा काम किया है। पिछला गीत हमने दुबई में फिल्माया था और इस बार हाय तौबा की शूटिंग गोवा में करने का अनुभव शानदार रहा। आगे भी हम कई गाने लेकर आने वाले हैं जिन्हें अलग अलग लोकेशन पर फिल्माया जाएगा।

कम उम्र से ही अदाकारी का जुनून रखने वाली आकांक्षा के लुक, डांस और अभिनय की तारीफ अर्शिया अर्शी ने भी की। उन्होंने कहा कि आकांक्षा उनकी दोस्त हैं और इस गाने की शूटिंग पर भी वह गई थीं। गाना मैंने देखा है जो वास्तव में बहुत ही अच्छा बन पड़ा है इसमे रियल राका ने अपने रैप से इसे और भी यूथ सेंट्रिक बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button