उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी के निर्देशन में विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर गोष्ठी आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी के निर्देशन में ’’विश्व कुष्ठ रोग दिवस’’ पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. संजय तिवारी ने कुष्ठ रोग के सम्बन्ध में बताया कि इस बीमारी का सही समय पर ईलाज होने पर पूरी तरह से ठीक हो जाती है तथा मरीज को इस बीमारी की वजह से होने वाली विकलांगता व विरूपता से पूरी तरह बचा जा सकता है। इस बीमारी में त्वचा पर सफेद दाग हो जाता है और वह सुन्न हो जाता है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सभी सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता। जो सफेद दाग बचपन से या जन्म से होते हैं वे कुष्ठ रोग नहीं होते।

इस रोग की सम्पूर्ण जांच एवं मुफ्त की दवाईयाँ व ईलाज सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता हैं। उन्होंने बताया कि यह आवश्यक है कि कुष्ठ रोगी दवा को नियमित ले और बहु-औषधि उपचार अवधि को पूरा करें तथा कुष्ठ रोग से होने वाली विकृति को व्यक्ति अंधविश्वास या अभिशाप का रूप ले लेता है, जो गलत है। इस प्रकार के मरीज से हमेशा बिना किसी भेद-भाव के विनम्र व्यवहार से पेश में आना चाहिए एवं उसकी सहायता करनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित रेल कर्मी, उनके परिवारजन, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button