उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर हज़ारों स्थानों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

नई दिल्ली  : प्रत्येक माह की भांति दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को सुना। दिल्ली के कुछ विशेष स्थानों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रमों को सुनने के लिए राष्ट्रीय नेता सहित प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए।

दिल्ली के सेवा नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री  मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख  अनिल बलूनी, सह मीडिया प्रमुख  संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता  जफर इस्लाम, राजस्थान सरकार के मंत्री राजयवरदन सिंह राठौर, प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज और जिला अध्यक्ष श्री राजीव राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने दिल्ली के आर. के. पुरम में आयोजित प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात संदेश पूर्व विधायक अनिल शर्मा एवं पूर्व पार्षद सारी राधेश्याम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर ने रोहिणी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधायक श्री विजेंद्र गुप्ता एवं निगम पार्षद श्रीमती स्मिता कौशिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम से महिला सशक्तिकरण और खेल विकास को लेकर चर्चा की जो हमारे लियें महत्वपूर्ण है।

मोदी सरकार के महिला सशक्तिकरण के दृढ़संकल्प का अदभूत नजारा हमने 26 जनवरी की परेड में देखा जब केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया और साथ ही महिला बैंड का मार्च देखकर हमें गर्व महसूस हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button