उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

द एमएसजी फाउंडेशन ने गरीब बच्चों साथ मनाया गणतन्त्र दिवस

द एमएसजी फाउंडेशन ने गरीब बच्चों में बांटी खुशियां

लखनऊ। द मदद सहयोग गाइडेंस (एमएसजी) फाउंडेशन द्वारा राजाजी पुरम में स्थित जयपुरिया स्कूल के पास गणतन्त्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  नूरी फातिमा, (सोशल मीडिया इंफ्लूंसर) एकता खत्री (महिला सेना ट्रस्ट में प्रबंध ट्रस्टी) बतौर अतिथि विशाल द्विवेदी (यू ट्यूब ट्रेवल ब्लॉगर और समाज सेवी) इरम ज़हरा ज़ैदी (बॉम्बे किचन फुखेट थाईलैण् ) और शमी हैदर ( आईबीआईएस ग्रुप प्रा. लि.) उपस्थित रहे।

द एमएसजी फाउंडेशन की तरफ से गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम में ग़रीब बच्चों की शिक्षा सामग्री दी गयी और साथ ही खाने पीने की भी वस्तुएं उपलब्ध करायीं गयीं।
नूरी फातिमा ने गणतन्त्र दिवस के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा ये पल हमारे लिए यादगार रहेंगे क्योनी आजका यह कार्यक्रम हम देश के उन बच्चों के साथ मन रहे हैं जो देश का बी भविष्य हैं।
एकता खत्री ने गणतन्त्र दिवस के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबसे पहले सभी लोगों को गणतन्त्र दिवस की बधाई दिया और कहा कि हमें खुशी है इस बात की कि हम आज इस कार्यक्रम को समाज के गरीब बच्चों के साथ मना रहे हैं। उन्होंने फाउंडेशन का भी शुक्रिया अदा किया कि गणतन्त्र दिवस के इस कार्यक्रम को फाउंडेशन ने इस तरह से गरीब बच्चों के साथ मनाया उसके लिए उन्होंने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद सादिक ने बच्चों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने द एमएसजी फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में समाज के तमाम प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। और द एमएसजी फाउंडेशन की तरफ से द एमएसजी फाउंडेशन संस्थापक मोहम्मद सदिक फाउंडेशन के अध्यक्ष एस एम हैदर रिज़वी (आलम रिज़वी), फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शुजा अब्बास, तरन्नुम नक़वी, हसन खान, आफ़ताब मिर्ज़ा मनाज़िर हुसैन और इमरान अली मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए द एमएसजी फाउंडेशन ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button