उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रभारी मंत्री ने किया खादी ग्रामोद्योग की मण्डलीय प्रदर्शनी का निरीक्षण

सूचना विभाग की प्रदर्शनी को उत्सुकता से देखा

लखनऊ । कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश योगेन्द्र उपाध्याय ने आईटीआई परिसर, सहारनपुर में लगी खादी ग्रामोद्योग की मण्डलीय प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, जिलाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सैनी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


कैबिनेट मंत्री ने स्टालों की सराहना करते हुए कहा कि स्वावलम्बी भारत की झलक इस प्रदर्शनी में दिखाई दी।  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा सुदूर क्षेत्रों में हो रहे स्थानीय उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग के द्वारा विश्व स्तर पर बड़ा मंच मिल रहा है तथा उनका आर्थिक उन्नयन हो रहा है।

उन्होंने ओडीओपी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत छोटे-छोटे उद्यमियों एवं कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सुन्दर एवं स्वावलम्बी परिकल्पना से परिपूर्ण प्रदर्शनी देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव है।
मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी को देखते हुए अभिलेखागार में उपलब्ध ऐतिहासिक साक्ष्यों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास यात्रा को कालक्रम एवं मानचित्र के द्वारा अवगत कराया गया।


मंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति तभी सार्थक होगी जब जिस व्यक्ति को जो काम दिया गया है उस कार्य को वह लगन और पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की प्रगति के लिए करेगा। इसी से राष्ट्र की प्रगति एवं आर्थिक उन्नयन होगा। उन्होंने कहा कि जनपदों में इस प्रकार के आयोजनों से पुश्तैनी कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है।

 

उन्होंने भारत की प्राचीन काल में विकसित व्यापार एवं कला का जिक्र करते हुए ढाका की मलमल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। सरकार लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है। इससे न केवल परिवार की आय में वृद्धि होगी बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हम विकसित भारत की ओर अग्रसर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button